ऋषिकेश 13 मार्च को कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारियों व पार्षदगणो की समीक्षा बैठक कर विचार विमर्श किया गया । बैठक का संचालन करते हुये कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कम संसाधनों के होते हुये भी पार्टी के लिये पूरी मेहनत से काम किया जिसके लिये सबको धन्यवाद दिया । अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत ने महानगर ऋषिकेश के मतदाताओं व जनता का सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न होने पर धन्यवाद दिया। बैठक में चुनाव की समीक्षा करने के बाद सर्वसम्मति से तय हुआ कि जो लोग कांग्रेस के पदो पर बैठे है और चुनाव में निष्क्रिय रहे व जो लोग सार्वजनिक रूप से व सोशल मीडिया पर पार्टी के विरुद्ध बोलते व लिखते है ऐसे लोगों पर अनुशासन हीनता की कार्यवाही होनी चाहिए,ऐसे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जायेगी । इस बैठक में ए आई सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला, प्रदेश महासचिव जयपाल सिंह जाटव,प्रदेश सचिव विमला रावत, महिला अध्यक्ष मधु जोशी,कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भरतालिये,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत धीमान, एन एस यू आई अजय दास,पार्षद राधा रमोला,पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद रीना गुप्ता,पार्षद शकुंतला शर्मा,पार्षद राकेश सिंह, पार्षद जगत सिंह नेगी,पार्षद देवेंद्र प्रजापति,जिला महासचिव नन्दकिशोर जाटव,शुमभ सारस्वत, तुषार बैनर्जी,सहसंयोजक युवा कांग्रेस आई टी सेल गौतम नौटियाल आदि उपस्थित थे ।

Post A Comment: