पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कटाक्ष किया है. अपने ट्वीट में हरीश रावत ने लिखा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को मेरी चुनावी हारें गिनाने का बड़ा शौक है. मुख्यमंत्री जी, गिरते हैं सह सवार ही मैदान-ए-जंग में. मुझे हराने वाले लोगों को आज याद नहीं है, हारने वाला हरीश रावत आज भी लोगों की जुबां में जिंदा है. मेरी शुभकामना है आप 2022 का चुनाव भी लड़ें. मगर याद रखना आप रिकॉर्ड बुक में जिंदा रहेंगे. मैं इसके बाद भी लोगों की भावना और जुबां में जिंदा रहूंगा.

हरीश रावत ने आगे लिखा है - रहा सवाल इस बार के चुनाव का, क्या आप कहीं चुनाव में थे?  क्या आपके नाम व काम पर किसी ने वोट मांगा? हरीश रावत, भूतपूर्व मुख्यमंत्री इस चुनाव में भी मतदाताओं के मध्य जिंदा था, उसके काम की, उसके सोच की चर्चा हो रही थी. खैर भगवान ने चाहा तो आपका घमंड जल्दी टूट जाएगा.

हरीश रावत के ट्वीट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुटकी लेते हुए कहा कि हरीश रावत लोगों के दिलों में बेशक रहें. इस पर हमने कभी मना नहीं किया है. लेकिन लोकतंत्र में निर्णय बटन दबाकर होते हैं और इस लोकसभा चुनाव में यह बटन भाजपा के पक्ष में दबा है.

Post A Comment: