कर्णवाल व प्रणव की लड़ाई में नया मोड
देहरादून। हरिद्वार जिले के खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ओर से की जा रही बयानबाजी के विरोध में सोमवार को झबरेड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गुर्जर बिरादरी के बड़े नेता चैधरी कुलवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए विधायक प्रणव के डीएनए पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि न तो लंढौरा कभी रियासत थी और न ही प्रणव के पुरखे कोई रियासत खानदान से थे। उन्होंने कहा कि प्रणव के पुरखे गोद लिए हुए थे। लंढौरा से 400 साल पहले झबरेड़ा में बड़ी जमींदारी थी। यदि प्रणव अपने को राजा बताते हैं तो उनसे पहले और उनसे बड़े राजा हम है। बता दें कि कुछ दिनों से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन औैर देशराज कर्णवाल सार्वजनिक मंचों पर विवादित बयानबाजी कर रहे हैं। इसके लिए दोनों विधायकों को भाजपा द्वारा कारण बतओ नोटिस जारी किया गया है। जिसका जवाब उन्हें 10 दिन के अंदर देना है।

Post A Comment: