आग दुकानें जलकर हुई खाक
लाखों का हुआ नुकसान
उत्तरकाशी। बड़कोट में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मया गया, जब आधा दर्जन दुकानें एक साथ धूं-धूं कर जलने लगीं। आग की भंयकर लपटे देख लोग इधर-उधर भागने लगे और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। फायर सर्विस के जवान और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत से डढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग तब भी पूरी तरह बुझी नहीं थी। आज दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर बड़कोट बाजार की कई दुकानों में आग लग गई। आग लगने का कारण रसोई गैस सिलिंडर फटना बताया जा रहा है। आग फैलने की आंशका को देखते हुए आसपास की दुकानों को खाली करा दिया है। आग बुझाने के लिए दमकल वाहन को पानी लेने के लिए करीब 4 किलोमीटर दूर कृष्णा खड्ड की दौड़ लगानी पड़ रही है।
भरे बाजार में आग लगने से अफरा- तफरी मंच गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जहां घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने आसपास की दुकानों को खाली कराकर आग को फैलने से बचाया। 

Post A Comment: