चौकी प्रभारी के साथ मारपीट मामले में छह गिरफ्तार
शिक्षा मंत्री के करीबी को भी भेजा जेल
एक आरोपी अभी भी फरार
पुलिस कर रही कुर्की की तैयारी
देहरादून। काशीपुर की कुंडेश्वरी पुलिस चौकी प्रकरण में पुलिस ने शिक्षा मंत्री के करीबी कहे जाने वाले व्यवसायी दीपक बाली सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने सात के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लिया था जिसके बाद भी गिरफ्तारी न देने पर पुलिस ने सातों के घर पर 82 की कार्रवाई करते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था। पुलिस के मुताबिक 26 मार्च को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की मौजूदगी में खनन कारोबारियों ने कुंडेश्वरी चौकी पर पहुंच हंगामा काटा था। हंगामा काटने वालों पर चैकी इंचार्ज के साथ गाली-गलौंज कर हाथापाई करने का आरोप था। पुलिस ने उसी दिन मंत्री सहित 20 नामजद और करीब 125 अन्य के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया था जबकि 12 लोगों के नाम और नामजद किए थे। पुलिस ने मंत्री के करीबी कहे जाने वाले दीपक बाली पुत्र रतन लाल निवासी रामनगर रोड प्रेमदीप होटल के पास, गुरपेज पुत्र कश्मीर सिंह निवासी जुडका, गजेंद्र सिंह उर्फ सोनू चैधरी पुत्र ओमपाल निवासी कुंडेश्वरी, मलकीत पुत्र गुरपेज व गुरमीत पुत्र करतार निवासी जुडका, बलजिंदर उर्फ बिल्ला पुत्र बक्सा निवासी गुलजारपुर और हरजिंदर उर्फ जिंदू पुत्र रणवीर सिंह निवासी ढकिया के खिलाफ गिरफ्तारी न होने परएसीजेएम कोर्ट काशीपुर से एनबीडब्ल्यू (नॉन बेलेवल वारंट) जारी करा लिए थे। कुछ समय देने के बाद भी आरोपियों ने गिरफ्तारी नहीं दी जिसके बाद पुलिस ने दो अप्रैल को धारा-82 की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के लिए मुनादी कराई थी। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सभी के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने दीपक बाली पुत्र रतनलाल निवासी इन्दिरा कालौनी, हरजिंदर सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी ढकिया नंबर 1, मलकीत सिंह पुत्र गुरपेज सिंह निवासी ढकिया एक, गुरपेज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी जुडका एक, राजेन्द्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र ओमपाल व गुरमीत सिंह को चैती चैराहा व चीमा चैराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए भेजा है। जिसके बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक एक अन्य आरोपी बलजिंदर उर्फ बिल्ला पुत्र बक्सा सिंह निवासी गुलजारपुर फरार चल रहा है। पुलिस का कहना था कि यदि आरोपियों ने जल्द गिरफ्तारी नहीं दी तो संपत्ति कुर्क की जाएगी।

Post A Comment: