ऋषिकेश,15अप्रैल। एम्स से निष्कासित कर्मचारियों के समर्थन में सोमवार की सुबह 7:30 बजे एम्स की इमरजेंसी बिल्डिंग की छत पर पेट्रोल की शीशी लेकर चलने वाले बुजुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उल्लेखनीय है कि 14 बीघा निवासी 60 वर्षीय दासाराम ममगाईं पुत्र गोविंदराम ममगांई सोमवार की सुबह 7:30 बजे एम्स से निष्कासित कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे ,आंदोलन के चलते धरना दे रहे निष्कासित कर्मचारियों के समर्थन में इमरजेंसी बिल्डिंग की छत पर पेट्रोल की शीशी लेकर आत्मदाह करने के लिए चढ गया था । जिससे स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे।  इसके बाद उसे समझाने का पुलिस द्वारा काफी प्रयास किया गया ।लेकिन वह दोपहर तक नहीं उतरा था ।जिसके बाद पुलिस ने उसके विरूद्ध 151 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Post A Comment: