ऋषिकेश, 09 मई। उत्तराखंड के विश्वविख्यात चार धामो मे से गंगोत्री ,यमुनोत्री के अक्षय तृतीया पर कपाट खुलने के बाद बाबा केदारनाथ के बुधवार को खोले गए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ कपाट के साथ ही बृहस्पतिवार को 100 से अधिक बसें यात्रियों को लेकर चार धाम के लिए रवाना हुई ।अभी तक 3 दिनों में 250 से अधिक बसें तीर्थ यात्रियों को लेकर चार धाम के लिए रवाना हो चुकी है ।संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रभारी भानु गिरी का कहना था, कि अक्षय तृतीया के बाद यात्रा में कुछ तेजी आई है। उनका कहना था कि कुछ राज्यों में हो रहे लोक सभा चुनाव के चलते हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा अभी यात्रा में उतनी तेजी नहीं आई है। जिस के 23 मई के बाद तेजी आने की संभावना है ।वहीं पर्यटन कार्यालय प्रभारी वाईएस कोहली का कहना था कि ऋषिकेश की 28 धर्म शालाओं में बुधवार की रात तक 1968 यात्री चार धाम यात्रा पर जाने के लिए रुके हैं। चार धाम यात्रा फोटो मैट्रिक पंजीकरण कार्यालय के प्रभारी प्रेम अनंत ने बताया कि गुरुवार की सुबह ऋषिकेश बस स्टैंड पर 1934, राही मोटल हरिद्वार. मे 83,रेलवे स्टेशन हरिद्वार में 69, दोबाटा मे 293 , हीना मे 429, फाटा मे 39, सोनप्राग मे 827, पाण्डूकेश्वर में 11 यात्रियों के पंजीकरण करवाए जाने के बाद कुल 3685 यात्रियों ने तथा 25 अप्रैल से 9 मई तक 22 998,यात्रियों के साथ आज बृहस्पतिवार को 172 विदेशियों के पंजीकरण करवाने के बाद कुल 596 विदेशियों द्वारा भी पंजीकरण करवाया गया है। वहीं मुनि की रेती नगर पालिका यात्रियों को चार धाम यात्रा संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध कराए जाने के लिए मुनि की रेती क्षेत्र में दो एलइडी भी लगाई गई है जिसमें मौसम की भी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी । इसी के साथ चार धाम यात्रा बस स्टैंड पर एक ही छत के नीचे यात्रा प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा देने के लिए सभी काउंटर ने भी अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश से 100 से अधिक बसे हुई रवाना, फोटो मैट्रिक पंजीकरण कार्यालय में 596 विदेशियों सहित 22998 यात्रियों का हुआ पंजीकरण


Post A Comment: