ऋषिकेश,09 मई। एक निजी चिकित्सालय में अपेंडिस का इलाज करवाने गई, महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने चिकित्सालय के बाहर बुधवार की देर रात जमकर हंगामा कांटा ।जिसकी सूचना पर  पुलिस के मौके पर पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने दो डॉक्टरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी । प्राप्त समाचार के अनुसार तपोवन लक्ष्मण झूला सराय निवासी कृष्णा ने बताया कि वह अपनी 47 वर्षीय माता सुमित्रा देवी   जो कि अपेंडिस से पीड़ित थी का इलाज करवाने के लिए मंगलवार की रात निर्मल आश्रम अस्पताल ले गई थी। जहां उन्होंने डॉ. मोहम्मद शोएब से उनकी हालत खराब होने का हवाला देते हुए इलाज कराने के लिए कहा था ।जिसने  बुधवार को देहरादून रोड पर स्थित एक निजी चिकित्सालय में उन्हें बुलाया, जहां उनकी माता को भर्ती किया गया। और वहां पर उनकी माता का ईसी जीऔर ब्लड टेस्ट के साथ   सभी रिपोर्ट नॉर्मल  आने की बात कही गई थी । जिसके बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया गया ,लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें कहा गया कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब है, इसलिए उन्हें हायर सेंटर ले जाए ।जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से 4:30 बजे जौली ग्रांट हॉस्पिटल ले जाया गया ।कृष्णा का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें वहां यह कहकर भर्ती करने से मना कर दिया, कि उनकी माता की मौत हो चुकी है ।जिसके बाद परिजन वापस देहरादून रोड पर  इससे  उसी चिकित्सालय में पहुंचे जहां उनका ऑपरेशन किया गया था । जहां परिजनों ने उनके माता की  फाइल  देने के लिए कहा था  तो  वहां डॉ. कंडारी द्वारा उनके साथ  अभद्रता पूर्वक बात करते हुए डॉ. मोहम्मद शोएब के  पास फाइल होने की बात कही, लेकिन शोएब भी फाइल देने में आनाकानी करने लगे। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया ।उनका आरोप है कि वे अपनी माता की भर्ती की फाइल डॉक्टर से मांग रहे हैं लेकिन वह नहीं दे रहा है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची । जहां परिजनों द्वारा देर रात तक हंगामा काटा गया जिसके बाद परिजनों ने ऋषिकेश कोतवाली में  डॉ. मोहम्मद शोएब तथा डॉ. ओएस कण्डारी के खिलाफ तहरीर दी। इस बीच ऋषिकेश आई एम ए से जुड़े तमाम निजी चिकित्सालय के डॉक्टर भी कोतवाली पहुंचे। इस बीच पुलिस ने  मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जहां कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने मामले की जांच करवाए जाने के बाद कार्रवाई किए जाने का मृतिका के परिजनों को आश्वासन दिया ।

Post A Comment: