देहरादून। नई कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस और केकेएस के पूर्व कर्मचारियों का क्रमिक शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
उनका कहना था कि जीवीके ईएमआरआइ में तैनात 717 कर्मचारियों की सेवा 30 अप्रैल को पूरी हो गई है। इनका समायोजन नई कंपनी कैंप में नहीं किया गया है। कर्मचारी नई कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर परेड ग्राउंड में बेमियादी धरने पर बैठे हैं। उनका यह भी कहना था कि कर्मचारियों के दो माह के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है जबकि संस्था द्वारा उनकी सेवाएं 30 अप्रैल को समाप्त कर दी गई थी। इस विषय में संगठन द्वारा कईं बार संस्था से पत्रचार भी किया जा चुका है।  परंतु संस्था ने इस ओर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। आंदोलनरत कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वो जीवीके ईएमआरआइ कार्यालय का घेराव करने को विवश होंगे।

Post A Comment: