ऋषिकेश,10 मई। नगर निगम ऋषिकेश द्वारा वन विभाग की भूमि पर काटी जा रही पार्किंग की पर्ची को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। जिसके विरोध में नगर के कुछ लोगों ने पार्किंग स्थल पर शुक्रवार को पहुंचकर अपना विरोध प्रकट किया । उल्लेखनीय है कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा चार धाम यात्रा के चलते नगर में होने वाली जगह जगह पार्किंग से निजात दिलाए जाने के लिए संयुक्त रोटेशन बस स्टैंड से आगे बनाई गई , वन विभाग की भूमि  पर  पार्किंग में काटे जाने वाली पर्ची को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है ।जिसे लेकर ,राजू शर्मा, किशन मंडल , काछ भाई, लक्ष्मण सिंह संदीप रजत , ऋषभ, ने  बनाई गई ,पार्किंग स्थल पर पहुंचकर पर्ची काट रहे लोगों का विरोध किया। जिन का कहना था । कि चुनाव में लगी आचार संहिता के चलते अभी किसी भी प्रकार की पार्किग का अधिकृत रूप से ठेका नहीं दिया गया  है ।उसके बावजूद भी  पर्ची काटी जा रही है।  उन्होंने कहा कि जो पर्ची काटी जा रही है। वह ₹100 की है ।जो की पूरी तरह अवैधानिक है ।जबकि पार्टी स्थल पर किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Post A Comment: