ऋषिकेश, 10 मई। उत्तराखंड के विश्वविख्यात चार धाम यात्रा 2019 के शुरू होने के बाद गढ़वाल आयुक्त द्वारा यात्रा संबंधी बनाई गई व्यवस्थाओं का शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। गढ़वाल आयुक्त पीवीआर पुरुषोत्तम ने ऋषिकेश के संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर बनाई गई ,व्यवस्थाओं के साथ खोले गए यात्रा संबंधी आठों काउंटरों पर जाकर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों द्वारा दिए गए सुझावों तथा शिकायतों को भी गंभीरता पूर्वक लिया ।जिसके बाद उन्होंने प्रशासन कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक भी ली । जिसमें व्यवस्थाओं संबंधी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गढ़वाल आयुक्त वी वी आर पुरुषोत्तम ने बताया कि इस बार राज्य सरकार द्वारा चार धाम यात्रा को पॉलिथीन मुक्त बनाए जाने का निर्णय लिया था ।जिसमें वह कुछ हद तक व्यापारियों द्वारा दिए गए सहयोग के कारण सफल भी हुए हैं ।उन्होंने ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में बंद किए गए ब्लड बैंक की सुविधा को भी तत्काल उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन भी दिया। इसी के साथ गढ़वाल आयुक्त ने नगर निगम द्वारा वन विभाग की भूमि पर पार्किंग के नाम से की जा रही, वसूली पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की नगर  क्षेत्र में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी ।जिसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। जिसकी अनुमति वह नगर निगम को देने जा रहे हैं ।इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विरेंद्र सिंह रावत ,उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ,संभागीय परिवहन प्राधिकरण की  एआरटीओ डॉ अनीता चमोला ,पर्यटन अधिकारी एके श्रीवास्तव नगर निगम आयुक्त चतर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे ।

Post A Comment: