ऋषिकेश। पंजाब के जलन्धर से प्रेमजाल में फंसा कर तीर्थनगरी ऋषिकेश लायी गयी युवती ने लगाया प्रेमी पर धोखा देकर एक महिला के घर पर देहव्यापार में धकेलने का आरोप, पुलिस कोतवाली में हुआ युवती व महिला के बीच समझौता, युवती ने पुलिस पर लगाया देहव्यापार में संलिप्त महिला के पक्ष में उस पर दबाव बनाने का आरोप।
मिली जानकारी के अनुसार गुमानिवाला स्थित गली नम्बर-23 में रहने वाली रेवती नाम की महिला के घर पर सुबह आसपास के लोगों ने हंगामा होते देखा मौके पर लोग जब रेवती के घर पहुँचे तो एक युवती के साथ मारपीट होती दिखी, जिसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस की दी गयी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवती व महिला के मध्य चल रही मारपीट को बीचबचाव कर युवती व महिला को श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंचाया।.
पुलिस चौकी में युवती सिमरनजीत कौर बताया कि वह जलन्धर की रहने वाली है उसकी जान पहचान पिछले छह माह पूर्व ऋषिकेश स्थित बस अडडे पर रेस्टोरेंट चलाने वाले सोनू नाम के युवक से हुई थी, जिसने उसे पूरे विश्वास में लेकर काफी नजदीकियां भी बढ़ाई, वही आज जब वह हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन से ऋषिकेश पहुँची तो सोनू ने उसे अपनी बहन के घर चलने को कहा और गुमानिवाला स्थित गली नम्बर-23 में ले गया, और महिला से मिलवाया तथा कुछ देर में आने की बात कह कर चल दिया लेकिन वह वापस नही लौटा, युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि महिला के घर पर कुछ पुरूष व लड़कियां भी पहले से मौजूद थी जिनकी हरकतों पर संदेह होने पर उसने सोनू को बुलाने की बात कही लेकिन महिला ने उसे कमरे में मौजूद पुरुषों के साथ गलत कार्य करने का दबाव बनाया जिसका विरोध करने पर महिला व उसके साथियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और सोने की चेन व 10हजार रूपये भी छीन लिए।.
श्यामपुर पुलिस चौकी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी वही कुछ स्थानीय लोगों ने चौकी पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी चौकी क्षेत्र में देहव्यापार व गलत कार्य सन्चालित हो रहे है जिन्हें पुलिस रोक पाने में असमर्थ है, वही उक्त घटना भी पुलिस की लापरवाही की वजह से हुई है, मामला बढ़ता देख चौकी पुलिस ने दोनों को कोतवाली भेज दिया। इस दौरान युवती ने कोतवाली ऋषिकेश पहुँच कर सोनू व उक्त महिला के खिलाफ धोखा देने व देहव्यापार में धकेलने की शिकायत की, वही युवती ने पुलिस पर जबरन समझौता कराने का आरोप भी लगाया, लगभग चार घण्टे तक कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने युवती की शिकायत तो ली लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षो का कोतवाली के अंदर समझौता करवाते हुए पुलिस ने युवती के पैसे व सोने की चेन लौटवाए।. 
लेकिन आश्चर्यजनक रहा कि देहव्यापार का आरोप लगने व प्रत्यक्ष प्रमाण होने के बाद भी पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की। जिसपर शिकायतकर्ता सिमरनजीत कौर ने कोतवाली पुलिस के एक अधिकारी पर आरोपित महिला से पैसे लेकर मामले को रफादफा व समझौता करवाने का आरोप भी लगाया।

Post A Comment: