ऋषिकेश ,07मई । मंगलवार को अक्षय तृतीय के  अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर झंडा चौक पर स्थित भगवान हृषिकेश  मंदिर की 108 परिक्रमा उत्साह पूर्वक की । उल्लेखनीय है कि  भगवान हृषिकेश मंदिर की  अक्षय तृतीया के अवसर पर जो भी  श्रद्धालु  108 परिक्रमा करते हैं, उन्हें वही फल प्राप्त होता है ।जो कि भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर मिलता है, इसलिए इस अवसर पर सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने भगवान हृषिकेश मंदिर की परिक्रमा करना प्रारंभ कर दिया था । इस दौरान ऋषिकेश के आसपास के क्षेत्रों सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भी भगवान हृषिकेश मंदिर की परिक्रमा की इस अवसर पर शहर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा परिक्रमा करने वाले लोगों के लिए पीने के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की थी, वहीं साथ  मे सत्तु का प्रसाद  भी वितरित किया गया।वहीं अक्षय तृतीय के अवसर पर  सोना खरीदना  भी शुभ माना जाता है । जिसके चलते सभी स्वर्णकारो की दुकानों पर खरीदारों की अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़भाड़ दिखाई दी।

Post A Comment: