भगवान बद्रीनारायण के गूजांयमान उद्वघोषों से गूजां कार्यक्रम स्थल
देश और दुनिया की निगाह उत्तराखंड पर- प्रेम चंद्र अग्रवाल
ऋषिकेश ,07मई ) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएस डी धीरेंद्र पंवार व विधानसभा अध्यक्ष प्रे चंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को चारधाम यात्रा-2019 का शुभारंभ, यात्रा बसों को मंत्रोच्चारण के बीच हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान भगवान बद्रीनारायण के गूजांयमान उद्वघोषों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। चार धाम.यात्रा पर जाने वाली बसों को रवाना करने पहले आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए विधानसभा सभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड को देव भूमि के रुप मे अपनी पहचान रखता है जहां देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेशों से आने वाले यात्रियों को भी अतिथि देवो भव के रूप में पूजा जाता है चारों धामों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी सभी प्रकार की सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई है किसी भी संकट काल में राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए नंबरों पर संपर्क कर राज्य सरकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं वहीं मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र पंवार ने उत्तराखंड आगमन पर सभी चारधाम यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चार धाम यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि चार धाम यात्रा पर लगे सभी वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस वाली गाड़ी के संज्ञान में आने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पंवार ने सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जाए, सरकार के पास सभी यात्रियों का पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए।
धीरेन्द्र पंवार ने मीडिया से भी अनुरोध किया कि यात्राकाल के दौरान होने वाली बादल फटने जैसी प्राकृतिक घटनाओं को बढ़ाचढा कर न दिखाया जाय। राज्य सरकार कोशिश कर रही है कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन एवं योग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु प्राइवेट वाहन चालकों को भी प्रशिक्षण दिए जाने की जरूरत है। हमें एक बात का ध्यान रखना होगा कि चार धाम यात्री हमारे मेहमान हैं और हमारी संस्कृति ‘अतिथि देवो भवः‘ की है। अतिथियों का सत्कार हमारा फर्ज होना चाहिए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ,महापौर अनीता मंमगाई, राज्य मंत्री भगत राम कोठारी, कृष्ण सिंघल, मुनि की रेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, संजय शास्त्री, चंदन सिंह पवार , सुधीर राय , मदन कोठारी वेद प्रकाश धीगंडा ,चारू कोठारी, सरोज डिमरी, पंकज शर्मा, शंभू पासवान ,सहित यात्रा व्यवस्था समिति से जुड़े तमाम सदस्य मोजूद रहे।

Post A Comment: