ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आयोजित पायरेक्सिया -2019 के अंतिम दिन संस्थान के छात्र ओशीन पुरी मिस्टर पायरेक्सिया एवं बीपीएस मेडिकल कॉलेज सोनीपत की आशी मिस पायरेक्सिया चुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों से काफी दिलचस्प सवाल पूछे गए। समारोह में देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। डीन स्टूडेंट्स वैलफेयर प्रोफेसर मनोज गुप्ता की देखरेख में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक समारोह के समापन अवसर पर एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने पायरेक्सिया की आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत ने वर्ष 2015 बैच के साथ ही, इस वर्ष पायरेक्सिया कराने वाली आयोजन समिति में शामिल एमबीबीएस २०१६ बैच के आदित, आसिफ़, आदित्य, आकांशा, आकाश, आनंद, भागचंद, दीपक, गौरव, हरीश, कृतार्थ, पिंकी, मोरिक, नाहर, नरेंद्र, नेहा, नीतीश,रवि, निवेदिता, पंकज, पार्थ, प्रेमांशु, रवि, नीतीश, सागरिका, शंकाश, सावन, श्रेया, सिद्दार्थ, विनोद, विशेष, योगेश आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो.रवि कांत ने मिस्टर पायरेक्सिया चुने गए एम्स ऋषिकेश के ओशीन पुरी व मिस पायरेक्सिया बनी बीपीएस मेडिकल कॉलेज सोनीपत की आशी को भी सम्मानित किया। निर्णायक मिस इंडिया यूनिवर्स नेहल चूडास्मा रहीं। इस अवसर पर पेरिशा डीजे ग्रुप ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को थिरकने को विवश कर दिया। देररात तक चले कार्यक्रम में श्रोता जमकर झूमे।
उधर, पायरेक्सिया के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। जिसके तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में एचआईएमएस, देहरादून की टीम विजयी रही। जबकि बास्केट बॉल में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून ने बाजी मारी। लॉन टेनिस में एम्स ऋषिकेश की टीम और टेबल टेनिस में एसपीएमसी बिकानेर,राजस्थान की टीम अव्वल रही।
इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. ब्रह्मप्रकाश, डीन (एकेडमिक) प्रो. सुरेखा किशोर, डीन (स्टूडेट्स वैलफेयर) प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, डा. बलराम जीओमर आदि मौजूद थे।

Post A Comment: