ऋषिकेश, 14 मई । उत्तराखंड के विश्वविख्यात गंगोत्री ,यमुनोत्री के अक्षय तृतीया पर कपाट खुलने के बाद बाबा केदारनाथ व बद्रीनाथ के खोले गए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ कपाट के साथ ही विगत 5 मई से आज मंगलवार की सुबह तक 843 बसें यात्रियों को लेकर चार धाम के लिए जा चुकी हैैंं ।अभी 5 मई से आज तक 9 दिनों में 24000 से अधिक तीर्थ यात्रियों के चार धाम के पहुंचने की जानकारी है ।संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रभारी भानु गिरी का कहना था, कि अक्षय तृतीया के बाद यात्रा में कुछ तेजी आई है। उनका कहना था कि कुछ राज्यों में हो रहे लोक सभा चुनाव के चलते हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा अभी यात्रा में उतनी तेजी नहीं आई है। जिस के 23 मई के बाद तेजी आने की संभावना है ।वहीं पर्यटन कार्यालय प्रभारी वाईएस कोहली का कहना था कि ऋषिकेश की 28 धर्म शालाओं में बुधवार की रात तक 50354 यात्री चार धाम यात्रा पर जाने के लिए रुके हैं। चार धाम यात्रा फोटो मैट्रिक पंजीकरण कार्यालय के प्रभारी प्रेम अनंत ने बताया कि मंगलवार की सुबह ऋषिकेश बस स्टैंड पर 1851, राही मोटल हरिद्वार. मे 81,रेलवे स्टेशन हरिद्वार में 101, दोबाटा मे 479 , हीना मे 698, फाटा मे 79, सोनप्राग मे 945, पाण्डूकेश्वर में 44 यात्रियों के पंजीकरण करवाए जाने के बाद कुल 4278 यात्रियों ने तथा 25 अप्रैल से 14 मई तक 81580,यात्रियों के साथ आज मंगलवार को 139 विदेशियों के पंजीकरण करवाने के बाद कुल 2090 विदेशियों द्वारा भी पंजीकरण करवाया गया है। वहीं नगर निगम ऋषिकेश तथा मुनि की रेती नगर पालिका यात्रियों को चार धाम यात्रा संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध कराए जाने के लिए मुनि की रेती क्षेत्र में दो एलइडी भी लगाई गई है जिसमें मौसम की भी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी । इसी के साथ हेमकुंड यात्रा पर जाने वालेे यत्रियों के पंजीकरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जायेगा ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश फोटो मैट्रिक पंजीकरण कार्यालय में 2090 विदेशियों सहित 81580 यात्रियों का हुआ पंजीकरण


Post A Comment: