-50000 का जुर्माना लगाए जाने के साथ, नगर निगम के कर्मचारियों को किया निलंबित
ऋषिकेश 21 मई। नगर निगम क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण स्थल पर आईडीपीएल क्षेत्र से अवैध रूप से कूड़ा डाल रहे दो वाहनों को निगम के कर्मचारियों द्वारा पकड़कर जप्त कर लिया गया है । जिनके विरुद्ध नगर निगम द्वारा ₹50000 जुर्माना लगाये जाने के साथ निगम के कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। नगर निगम के सहायक उपायुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि आई डी पीएल क्षेत्र से दो वाहनो द्बारा नगर निगम के कूड़ा निस्तारण स्थल पर अवैधानिक रूप से कूड़ा डाला जा रहा था ।यह कूड़ा कृष्णा नगर निवासी राज कुमार भारती द्वारा डलवाया जा रहा था। जिस ने बताया कि वह नगर निगम के कर्मचारी महेश को ₹2000 महीने के हिसाब से कूड़ा डालने के लिए देते हैं ।उनके पास स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कूडा उठाए जाने का आईडीपीएल का कार्य है । उत्तम सिंह ने बताया कि महेश कूड़ा निस्तारण स्थल पर चौकीदारी का काम करता है। जिसको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है ।

Post A Comment: