ऋषिकेश। श्री साईं इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित हॉट मोंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2019 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश की स्वाति टुटेजा को फाइनल लिस्ट में नौवें स्थान के लिए चुने जाने के बाद ऋषिकेश का नाम सुर्खियों में एक बार फिर आ गया। इस प्रतियोगिता का फाइनल ग्रीस में अक्टूबर 2019 में आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी स्वाति टुटेजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की उनकी शिक्षा-दीक्षा ऋषिकेश में ही हुई है ,जो कि वर्तमान में गंगा विहार ऋषिकेश में निवास करती हैं। जो कि विख्यात एयरलाइंस में एयर होस्टेस भी हैं । ताज नगरी आगरा में 20 मई को आयोजित की गई ,इस प्रतियोगिता मे भारत के 22 राज्यों और विश्व के 15 देशों में भारतीय मूल के 1500 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया था ।जिसमें से 162 को ऑडिशन के राउंड में चुना गया था ।जिसमें 3 राउंड आयोजित किए गए थे ।जिसका पहला राउंड इंट्रोडक्शन ,दूसरा राउंड कैटवॉक तथा तीसरा राउंड टैलेंट का आयोजित किया गया था । इन तीनों राउंड को पार करने के बाद स्वाति टुटेजा ने अपना स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि अब जून 2019मे ताज नगरी आगरा में जानी-मानी हस्तियों द्वारा 5 माह की फैशन के साथ ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। स्वाति टुटेजा ने यह भी बताया कि इससे पूर्व वह बॉलीवुड हेयर डिजाइनर ,सिल्वी और जान तेरे नाम जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी है ।अगली फिल्म उनकी फरहीन होगी ।जिसकी प्रतिभा पर उनके पिता राजेंद्र कुमार टुटेजा को जहाँ नाज है वहीं ऋषिकेश के नागरिकों ने भी हर्ष जताया है ।

Post A Comment: