पिथौरागढ़ जिले के भटयूडा के पास हुआ हादसा
देहरादून। हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं और लोग मौत के मुंह में समाते जा रहे हैं। उत्तराखंड में शायद ऐसा कोई भी दिन नहीं बीता, जब कोई हादसा ना हुआ हो। खासतौर पर पहाड़ों में सफर और भी ज्यादा खतरनाक साबित होता जा रहा है। एक बार फिर से एक दर्दनाक हादसा उत्तराखँड में हुआ है। एक कार 150 मीटर गहरी खाई में समा गई, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। ये हादसा पिथौरागढ़ जिले के भटयूडा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि एक मारुति 800 कार सड़क से पलट कर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बीती रात कार संख्या यूके 05 बी 3780 जाख मार्ग से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी। कार को एंचोली के रहने वाले नंदन सिंह चला रहे थे। कार में उनके साथ उनकी पत्नी भागीरथी देवी देवी और गांव के दो अन्य लोग भी बैठे थे। पिथौरागढ़ के पास भट्यूडा में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।
जैसे ही कार ने नियंत्रण खोया तो 150 मीटर गहरी खाई में समा गई। कार में सवार नंदन सिंह की पत्नी भागीरथी देवी की मौत हो गई। हादसे में एंचोली गांव के ही मुकेश सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा चालक नंदन सिंह और सहस राम इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जब आसपास के लोगों को इस दुर्घटना का पता चला, तो हड़कंप मच गया तुरंत ही पुलिस को इस बारे में खबर की गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात में ही खाई से शवों के साथ साथ घायलों को बाहर निकाला गया। कुल मिलाकर कहें तो पहाड़ में हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बार बार होते हादसों से सड़कों पर कोहराम मच रहा है और लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं।

Post A Comment: