498 अंक किये प्राप्त
गाजियाबाद की हंसिका व मुज्जफरनगर करिश्मा रही टाॅपर
देहरादून। गंरुवार को दोपहर एक बजे सीबीएसई 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए। जिसमें ऋषिकेश की गौरांगी चावला ने टॉप किया है। वह निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल ऋषिकेश में पढ़ती हैं। इन्होंने 498 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं देहरादून के पीयूष झा और नैनीताल की श्रेया पांडेय 497 अंकों के साथ थर्ड टॉपर रहे। इस बार 83.4 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। गाजियाबाद की हंसिका शुल्का डीपीएस स्कूल और करिश्मा अरोड़ा एसडी पब्लिक स्कूल मुज्जफरनगर ने 499 अंकों के साथ परिक्षा टॉप की है। केवल एक नंबर के अंतर से गौरांगी सीबीएसई परीक्षा टॉप करने से चूक गईं। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए लगभग 18.19 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। सीबीएसइ कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।
इस बार परीक्षा का परिणाम 28 दिन के अंदर घोषित हो गया है। इसी के साथ सीबीएसई ने रिकॉर्ड कायम किया है। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.60 प्रतिशत था। इसके साथ ही, सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए लगभग 13 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।


Post A Comment: