ऋषिकेश 16 मई। नगर निगम के पार्षदों ने ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर  नटराज चौक के निकट  किए जा रहे, ओवर ब्रिज के निर्माण के चलते बंद की गई ,सड़क के विरोध में तहसील में  बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया। नगर निगम के पार्षद राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व मे उपजिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में कहा गया, कि ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर नटराज चौक के निकट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है ।लेकिन कार्यदाई संस्था तथा ठेकेदार द्वारा उक्त निर्माण में की जाने वाली रकम का ना तो उल्लेख किया गया है ,और ना ही कोई समय अवधि बताई गई है ।इसी के साथ ठेकेदार द्वारा सड़क को भी खोद कर बंद कर दिया गया ।और जो साइड में सड़क बनाई गई है। उसके कारण ऋषिकेश से देहरादून जाने वाले सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है ,कि सड़क के बंद कर दिए जाने के कारण दूरसंचार कार्यालय , तहसील, विद्युत निगम के कार्यालय जाने वाले लोगों को भी असुविधा हो रही है । ज्ञापन देने वालों मे विपिन पंत ,वीरेंद्र रमोला ,विजय बरौनी, चेतन चौहान ,जगत सिंह नेगी,, मनोज पंवार, दीपक पंवार, स्वरूप सिंह  खरोला ,लक्षित पंवार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: