ऋषिकेश,07 मई। आईडीपीएल पुलिस चौकी अंतर्गत मनसा देवी क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर बाद नवनिर्माण धीन मकान पर कार्यरत एक मजदूर की हाई वोल्टेज बिजली की तारों में चिपक कर मौत हो गई ।प्राप्त समाचार के अनुसार मनसा देवी क्षेत्र में एक मजदूर पंडित मनोज पाठक उम्र 24 साल पता अज्ञात कि उस समय मौत हो गई ,जब नवनिर्माणधीन मकान पर कार्य कर रहा था। कि अचानक छत पर सरिया ले जाते हुए हाई वोल्टेज की लाइन से टकरा गया। जिसके कारण फैले करंट से मजदूर की घटनास्थल पर ही बिजली के करंट से झुलस कर मौत हो गई ।जिसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसने जांच प्रारंभ कर दी है।
Home
अपराध
उत्तराखंड
उत्तराखण्ड कोर्ट
ताज़ा ख़बर
नव निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहे, मजदूर की हाई वोल्टेज की लाइन से चिपक कर हुई मौत


Post A Comment: