ऋषिकेश 15 मई। बुधवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा चंद्रेश्वर नगर स्थित मुक्ति धाम सेवा समिति को एक बॉडी रखने वाला फ्रीजर दिया गया।
आज दिन 12 बजे लायंस क्लब रॉयल के सदस्य चंद्रेश्वर नगर स्थित मुक्तिधाम पहुंचे जहां पर मुक्ति धाम सेवा समिति को एक बॉडी रखने का फ्रीजर दिया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया की मुक्ति धाम सेवा समिति ने पूर्व में गर्मियों में फ्रीजर की कमी होने की बात कही थी और नया फ्रिजर की आवश्यकता के बारे में बताया था इसलिए क्लब के सदस्यों ने सेवा समिति को एक नया फ्रिजर उपलब्ध कराया है।
मुक्ति धाम सेवा समिति से श्री अनिल कक्कड़ जी ने क्लब के सदस्यों का धन्यवाद किया और बताया कि पूर्व में भी लायंस क्लब रॉयल ने मुक्ति धाम सेवा समिति को एक अंतिम यात्रा वाहन भी उपलब्ध कराया था।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अतुल जैन सुशील छाबड़ा धीरज मखीजा अभिनव गोयल सुमित चोपड़ा एवम मुक्ति धाम सेवा समिति के अनिल कक्कड़ आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: