ऋषिकेश 19 जून (आज का आदित्य) । नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नम्बर 3 के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर नामांकन करवाया । नगर कांग्रेस अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व ज़िलाध्यक्ष गौरव चौधरी की संस्तुति पर कु० श्यामा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया और प्रदेश अध्यक्ष व ज़िलाध्यक्ष के हस्ताक्षर युक्त फ़ार्म 17-18 अधिकृत प्रत्याशी को दिया गया । नामांकन में एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला,का० नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र,महिला नगर अध्यक्ष मधु जोशी,पार्षद राकेश सिंह,देवेन्द्र प्रजापति,भगवान सिंह,जगत नेगी,शकुन्तला शर्मा,अरविन्द जैन,मुमताज़ हाशिम,दीनदयाल राजभर,मंतोष पासवान,पुरंजय राजभर,राजेश शाह,अजय राजभर,तुषार बनर्जी,संजय राजभर,राकेश कुमार आदि कई कांग्रेसी मौजूद थे ।


Post A Comment: