ऋषिकेश। नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधीजी के जन्मदिवस के अवसर पर त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पर माँ गंगा जी का दुग्धाभिषेक किया तथा संतो व जरूरतमंदो को फल वितरित कर राहुल गाँधी जी के स्वस्थ,दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की।
 इस अवसर पर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत ने कहा कि राहुल गांधी हमारे प्रेरणास्रोत है ,उन्होने कहा कि राहुलजी के नेतृत्व में ही कांग्रेस का स्वर्णिम युग लौटेगा।
कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि आज के दिन सभी कांग्रेसी प्रण ले कि सब एकजुट होकर राहुल गांधी के हाथो को मजबूत करेंगे तथा एक बार फिर देश को कांग्रेसमय करेंगे। मिश्र ने कहा कि आठ जुलाई को होने वाले नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नंबर 3 के उपचुनाव से इसकी शुरूआत होगी।इस अवसर पर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र,ए आई सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला, पूर्व अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा, अरविन्द जैन प्रदेश सचिव विमला रावत,नगर महिला अध्यक्ष मधुजोशी,सेवादल अध्यक्ष रामकुमार ,पार्षद राकेश सिंह, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार,पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा,पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद जगत सिंह नेगी,मुमताज हाशिम,वेदप्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, सहदेव सिंह राठौर,राजकुमार तलवार,अशोक शर्मा,रामकुमार भदोरिया आदि उपस्थित रहे ।

Post A Comment: