
ऋषिकेश, 13 जून(आज का आदित्य)। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित मुनिकीरेती गंगा रिसोर्ट में रक्तदान शिविर के दौरान एक सौ से अधिक लोगों ने रक्तदान किया बृहस्पतिवार को रोटरी क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ गढ़वाल मंडल के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल , स्वर्ग आश्रम नगर पालिका अध्यक्ष माधव अग्रवाल तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक तायल ने संयुक्त रूप से दीप किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश भर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण अकाल मौतों को रोकने के लिए इस प्रकार द्वारा लगाए जाने वाले शिविर का महत्व बढ़ा है ।आज नालियों में बहाने की बजाय यदि मनुष्य की नारियों में बाहर जाए तो अकाल मौतों को रोका जा सकता है ।इस दौरान रोटरी क्लब से जुड़े 100 से अधिक लोगों ने रक्त दान भी किया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक तायल सचिव हरि रतूड़ी कोऑर्डिनेटर गोविंद अग्रवाल राकेश पंत उपस्थित लोगों में चित्रमणि देशवाल ,जितेंद्र अग्रवाल, रवि तायल, अमित शरण, डॉ. आशुतोष अमित विशाल ,अनुज त्यागी, ऋषि, संदीप रावत ,गौरव सिंघल ,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
Post A Comment: