ऋषिकेश,13जून  मुनि की रेती क्षेत्र के  नाव घाट पर  एक 6वर्षीय बच्ची का पांव फिसलने के बाद डुबते हुए आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंच कर   सुरक्षित बचा लिया ।प्राप्त समाचार के अनुसार मुनि की रेती थाने पर तैनात आपदा प्रबंधन के जवानों के द्वारा बृहस्पतिवार को समय करीब 11:45 बजे नाव घाट पर 6 वर्षीय बच्ची की को डूबने से बचा लिया। घटनाक्रम के मुताबिक हेमंत उपाध्याय निवासी उत्तम नगर दिल्ली नाव घाट मुनी की रेती घूमने के लिए आए थे अचानक उनकी 6 वर्षीय लड़की समाया का पैर फिसल गया ।और वह अनियंत्रित होकर नदी में बहने लगी इसी दौरान  वहां ड्यूटी पर तैनात फ्लड कंपनी के नायक उत्तम सिंह भंडारी कांस्टेबल मुकेश, कॉस्टेबल राकेश का पंकज जखमोला के द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग मारकर करीब 50 मीटर दूरी से सकुशल बाहर निकाल लिया। परिजनों ओर मौके पर मौसूद यात्रियों के द्वारा बच्ची की जान बचाने को लेकर पुलिस की बहादुरी प्रशंसा की गई।

Post A Comment: