वैसे हमने आपको पिछली बार बताया था कि सलमान खान के अपोजिट भले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी लेकिन 'भाईजान' एक्ट्रेस वरीना हुसैन के साथ भी जबरदस्त आइटम नंबर करते दिखाई देंगे। खबर के अनुसार, सलमान खान के साथ वरीना हुसैन ‘दबंग 3’ में यादगार आइटम नंबर करती दिखाई देंगी।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, वरीना हुसैन ने ‘दबंग 3’ के लिए आइटम नंबर शूट कर लिया है। इस फिल्म की शूटिंग महबूब स्टूडियो में 8 जून से शुरू हुई थी। इस गाने की शूटिंग इसके बाद 4 दिनों तक चली। सलमान और वरीना ने इस गाने को समय देते हुए बेहतरीन तरीके से शूट किया है।‘दबंग 3’ के इस गाने को साजिद-वाजिद ने संगीतबद्ध किया है। साथ ही इस गाने को कमाल खान ने गया है। गाने में एक्ट्रेस वरीना हुसैन इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आएंगी।


Post A Comment: