एसटीएफ और पुलिस ने की कार्रवाई
देहरादून। थाना मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई में सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार दो लोगों को नरेंद्र नगर न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है। संबंधित मामले में पुलिस उपाधीक्षक टिहरी डीएस तोमर की ओर से अभियोग दर्ज कराया है। पकड़े गए लोगों में अंकित कुमार पुत्र यषि पाल निवासी गणेश चैक गंगोह सहारनपुर और नरेश कुमार पुत्र जय सिंह निवासी टाकान गंगोह सहारनपुर शामिल है। इनके कब्जे से दो मोबाइल,एलसीडी, सेटअप बॉक्स, सट्टा रजिस्टर, दो पैन ड्राइव आदि बरामद किए गए हैं। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक गीता गोला को सौंपी गई है। पकड़े गए आरोपी वल्र्ड कप में भारत के साथ होने वाले मैच को लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने का काम कर रहे थे। इनसे बरामद रजिस्टर में दिल्ली एनसीआर सहारनपुर आदि क्षेत्र के लोगों के नाम और नंबर दर्ज मिले हैं। जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।


Post A Comment: