ऋषिकेश। महिला से अवैध प्रेम संबंध बना, अश्लील वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर 50000 ठगने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई गई की ऋषभ शर्मा के साथ मेरे पिछले 4 वर्ष से प्रेम संबंध थे एवं शादी का झांसा देकर उसके द्वारा मेरे साथ प्रेम संबंध बनाकर अश्लील वीडियो फोटो बनाई गई एवं पैसों की डिमांड करने पर मेरे द्वारा ₹50000 दिए गए एवं शादी ना करना तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया
    जिस पर कोतवाली ऋषिकेश में प्रार्थना पत्र के आधार पर *तत्काल मु०अ०सं० 206/19 धारा 376/384 आई.पी.सी, व  3(1)A/8/9 एस.सी.एस.टी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। उक्त मुकदमे की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) पल्लवी त्यागी जी के सुपुर्द की गई  है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही प्रारंभ की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उसके परिवार के दोस्तों से पूछताछ की गई एवं मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया गया। जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा नाम दर्ज अभियुक्त ऋषभ शर्मा को कल रात्रि को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
ऋषभ शर्मा पुत्र हरी गिरी शर्मा निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश।

Post A Comment: