देहरादून 18 जून । भारतीय जनता पार्टी ने श्रीनगर व बाजपुर नगर पालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है । श्रीनगर में सरोजिनी रावत व बाजपुर में राजकुमार भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
    यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद की।
    इसी क्रम में देहरादून व ऋषिकेश नगर निगम में पार्षद के एक एक पद पर भी भाजपा उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। देहरादून में रिक्त वार्ड में श्रीमती नीतू बाल्मीकी व ऋषिकेश में श्रीमती प्रियंका यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
    भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि श्रीनगर व बाज़पुर नगर पालिकाओं के सभासद पदों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम ज़िला स्तर पर तय होंगे और ज़िला स्तर से ही उनकी घोषणा की जाएगी।

Post A Comment: