ऋषिकेश, 30 जून (आज का आदित्य) ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर स्थित रायवाला थानान्तर्गत  वन विभाग लकड़ी डिपो  के पास रविवार की शाम को एक बाइक व  कार की टक्कर में  बाइक पर सवार चार व कार मे दो बच्चो  सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।  पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार चारों लोग रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रहे थे, की सामने से आ रही टाटा टियोगो से जा भिड़ी। इस सड़क दुर्घटना में जयपाल सिंह पुत्र श्री जसवीर सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम  सयाहू थाना चांदपुर जनपद बिजनौर , श्रीमती पुष्पा जसपाल सिंह उम्र 30 वर्ष , निखिल पुत्र  सुरेन्द्र सिंह उम्र 8 वर्ष निवासी शेरपुर बिजनौर , मयंक पुत्र  जयपाल उम्र 6 वर्ष निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने एम्स में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां चारों की हालत गंभीर बनी है।
पुलिस ने कार को चालक ईशांत पुत्र श्री रवींद्र निवासी -स्लरा मोहल्ला , सब्जी मंडी जिला रोहतक हरियाणा चला रहा को टक्कर लगने के कारण उक्त कार भी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई उक्त कार मे सवार सोनू व मोनू एवं सौरभ निवासीगण - फतेहपुरी कालोनी  रोहतक हरियाणा को भी चोटें आयी उक्त समस्त घायलों को थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह द्वारा थाने के पुलिस बल के सहयोग से  एम्स अस्पताल ऋषिकेश उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है कार मे सवार  बच्चों को भी  चोटे लगी थी उक्त घटना मे घायलों की संख्या पांच बडे तथा दो बच्चे है कुल संख्या 07 है l

Post A Comment: