ऋषिकेश 15 जून(  A.K.A)।अपनी बीमारी से परेशान 88 वर्षीय वृद्ध  के रहस्यमय  स्थिति में गायब हो जाने के बाद उसका सामान साईं घाट पर  मिलने के पर  परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने कोतवाली में दर्ज करा दी है। 98 कोतवाली में बापू ग्राम निवासी तुलसीराम देवरानी द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि उसका भाई 88 वर्षीय गंगाधर देवरानी पुत्र स्वर्गीय पूर्णचंद्र देवराज शनिवार की सुबह 7:00 बजे घर से घूमने निकला था, जोकि प्रतिदिन एक घंटा घूम कर वापस घर आ जाता था ।लेकिन वह शनिवार की सुबह 10:00 बजे तक ब घर नहीं पहुंचा ,तो उसकी तलाश की गई । जिसका सामान व लाठी आस्था पथ पर स्थित साईं घाट पर बरामद हुआ । जिसमें एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें लिखा गया था ,कि वह अपनी बीमारी से परेशान हैं। जिसके कारण  गंगा जी में डूब कर आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

Post A Comment: