ऋषिकेश,15जून (A.K.A) । गांव में बाघ की  दस्तक की दहशत से परेशान पालकोट पट्टी के  ग्रामीणों ने समाज सेवी आशीष रणाकोटी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर  के माध्यम से ज़िलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन दिया गया । ग्रामीणों द्वारा शनिवार को उपजिलाधिकारी को दिए गए  उनके कार्यालय में  ज्ञापन में कहा गया कि पिछले लगभग एक महीने से पट्टी पालकोट क्षेत्र के ग्राम नैल में बाघ लगातार घरों के पास आ रहा है। जिसने गाँव में बकरीयो को भी अपना निवाला बनाया है। बाघ के साथ उसके बच्चे भी है। जिससे गाँववासी दहसत में है । जो कि शाम ढलते ही  गाँव में दिख रहा है ।जो कभी भी हमला कर सकता है। जिसकी सूचना पूर्व में कई बार वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही  है । ज़िलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि वह  वन विभाग को निर्देशित करें के  वह जल्द से जल्द गांव में पिंजरा लगा कर बाघ को पकड़ा जाय ताकि लोग घास ,लकड़ी के लिए घरों से बहार निकाल सके। ज्ञापन देने वालों ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेंद्र सिंह राणा ,श्रीमती दुर्गा राणा, पूर्व सभासद नरेंद्रनगर मानवेंद्र सिंह रांघड, समाज सेवी अनिल बौखंडी, विश्वविध्यालय h प्रतिनिधी यू.आर नरेंद्रनगर कॉलेज दिनेश सिंह चौहान, राजेश रणाकोटी आदि लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: