नगर निगम उपचुनाव

ऋषिकेश। नगर निगम उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उपचुनाव के लिए वार्ड नंबर चार से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में जनता के हित पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए केन्द्र में भी मोदी सरकार ने दोबारा बंपर जीत हासिल की है। प्रदेश की त्रिवेन्द्र सरकार भी पूरी तरह से जनहितों से संबधित अपनी योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। नामांकन के दौरान उनके साथ नगर निगम की मेयर अनिता मंमगाई,मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा पंकज शर्मा,अनिल बड़ोला, महेन्द्र शर्मा,संजय राजभर,तेज बहादुर यादव,इंद्रजीत,चंद्ररेश्वर यादव,दिवाकर मिश्रा,राजेश ठेकेदार आदि मौजूद थे।

Post A Comment: