ऋषिकेश ,22 जून( आज का आदित्य.)।भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय ऋषिकेश गंगा किनारे स्थित परमार्थ निकेतन मे बनाए गए स्व. प्रकाश पंत सभागार में लोकसभा चुनाव के बाद पहली बैठक प्रदेश में सदस्यता महाअभियान के चलते पार्टी का ग्राफ बढ़ाए जाने का संकल्प लिया गया । वही कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अनुशासनहीनता को भी पार्टी ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को परमार्थ निकेतन में बनाए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर नगर में स्वर्गीय प्रकाश पंत सभागार मे दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम की के साथ किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता तथा महामंत्री संगठन नरेश बंसल के संचालन में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश के प्रभारी श्याम जाजू राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश,ने लोकसभा चुनाव में मिली भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता के बाद पहली बार आयोजित की जा रही, बैठक में पार्टी की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया नरेश बंसल ने बताया कि हमारे पिछले साल पार्टी के सदस्यता 16 लाख हुई थी, जिसमें 11लाख की सदस्यता वैरीफाई की गई , अब हमारा लक्ष्य 200000 नये सदस्य बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक 25 नए सदस्य बनाएगी, नरेश बंसल ने कहा कि कुछ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनुशासनहीनता को भी पार्टी ने गंभीरता से लिया है। जिसकी जांच कर अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने कहा सदस्यता अभियान पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है जिला स्तर पर संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके पश्चात मंडल स्तर पर संयोजको की नियुक्ति की जाएगी । बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत, टिहरी की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, ,अजय टम्टा यमकेश्वर के विधायक रितु खंडूरी मदन कौशिक सुबोध उनियाल ,हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, रेखा आर्य ,अरविंद पांडे ,धन सिंह रावत, स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष भरत लाल जिला संयोजक नमामि गंगे गजेंद्र नागर मंडल महामंत्री गुरपाल बत्रा सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Home
Unlabelled
जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू ,पार्टी की सदस्यता अभियान पर की गई चर्चा


Post A Comment: