ऋषिकेश, 22जून (आज का आदित्य.)। यागमू व्यवस्था द्बारा आयोजित अखण्ड भारत , भारत को विश्वव गुरु बनाने, व अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर देश भर मे स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर विश्व शांति की कामना को लेकर 18 दिवसीय श्री महाशक्ति यागमु( यज्ञ) के समापन के दौरान शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी श्याम जााजू , संंगठन मंत्री नरेेश बंसल, ने आहुति डाली । यह यज्ञ के जी. जय जी. के प्रख्यात शर्मा जी केे सानिध्य में संपन्न हुुु आ। यह जानकारी जिला संचालक सुदामा सिंघल ने देते हुए बताया कि देश भर में श्री द्वादश ज्योतिर्लिंगोंमे अष्टादशः शक्ति पीठों तथा श्री वैष्णव शक्ति केंद्रों में निवासी समस्त तपो पुरुषों के आवाहन एवं अनुग्रह के लिए श्री केदारनाथ क्षेत्र उत्तराखंड मे श्री केदारनाथ स्वामी के अनुग्रह से नाडी गणपति स्वामी के आशीर्वचन श्री मेधा दक्षिणामूर्ति स्वामी श्री लोपामुद्रा माता समेत श्री अगस्तय महर्षि स्वामी एवं श्री राम दूत हनुमान स्वामी के संरक्षण में आज 5 जून से 22 जून तक श्री महाशक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया ।यह यज्ञ तीन चरणों में आयोजित किया गया। जिस में दो चरण में सपत्नी व तीसरे चरण मे रात्री की बेला में सिर्फ पुरुुषो ने यज्ञ में आहुति डाली । जिसका उदेश्य हिन्दू निर्माण भारत की सभी सीमाएं सुरक्षित हो अयोध्या मे प्रस्ततावित राम मंदिर का भव्य निर्माण हो तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को आध्यात्मिक शक्ति देना है । यह दक्षिण भारतीय पद्धति पर आधारित था। यह अनुष्ठान 2016को श्रीशैलम प्रारंभ हुआ था जो कि 11 दिन का था। यह यज्ञ अभी तक 11 ज्योतिर्लिंगो मे हो चुका है इसी श्रंखला में केदार क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश में हो रहा है। जिस का समापन वर्ष 2024 में वेंकटेश्वर बालाजी में होगा। यज्ञ के अंतिम दिन राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल कृपाल सिंह चौहान, नरेशश बंसल, एम्स केे डॉ, विजेंद्र, बृजेश त्रिवेदी, आशुतोष शर्मा, नारायणदास कुंदनानी ,सुदामा सिंगल, आलोक सहित काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने पूर्णाहुतिि डाली । विश्व शांति के लिए आयोजित यज्ञ के समापन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू प्रदेश संगठन मंत्री नरेश बंसल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Home
Unlabelled
भारत को विश्व गुरु , अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आयोजित अनुष्ठान मे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डाली आहुति


Post A Comment: