देहरादून। नदियों का सीना चीरने वाले खनन माफियों कें बाद गर्मी के चलते मोटा लाभ कमाने के लिए राजधानी देहरादून में पानी माफिया सक्रिय हो गये हैं। पानी माफिया नदियों में ट्यूबवैल लगाकर नदियों को निचोड़ने में लगे हुए हैं। राजपुर क्षेत्र में पानी न मिलने का बहाना बनाकर यह टैंकर के जरिए पानी को बेच रहे हैं।
राजपुर में नशा मुक्ति केन्द्र के पास इन पानी माफियाओं ने ट्यूबवैल लगाया हुआ है। इनका कहना है कि पानी की किल्लत के कारण नदियों से पानी भर रहे हैं जबकि यह पानी 600 रुपये टैंकर के हिसाब से बड़ी-बड़ी हाउसिंग सोसाइटियों को सप्लाई कर रहे हैं। राजीव सिंह, बल्लू, एक पूर्व प्रधान, संजीव के साथ-साथ दर्जनों लोग टैंकरों के जरिए पानी को बेच रहे हैं। रोक के बावजूद पानी माफिया निर्माण कार्यो के लिए भी पानी की सप्लाई कर रहे है। कैनाल रोड पर मसूरी बाईपास के पास दो लोगों ने घरेलू इस्तेमाल के लिए ट्यूबवैल लगाए हुए हैं लेकिन यह भी टैंकर के जरिए पानी बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं और जल संस्थान को चूना लगा रहे हैं। जिला प्रशासन इनकी जांच में जुट गया है। जल्द की इनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

Post A Comment: