ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में यूरेका फोर्ब्स लालतप्पड़, ऋषिकेश में लायंस क्लब के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के सभी स्टाफ ने हिस्सा लिया।  शिविर में कुल 80 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 59 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।  इस अवसर पर अपने संदेश में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है। लिहाजा प्रत्येक स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि जीवनदान देने से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं हो सकता। इस अवसर पर निदेशक एम्स ने सभी लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।  संस्थान की ब्लड बैंक प्रमुख डा. गीता नेगी ने बताया कि संस्थान की ओर से राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर अमूल्य जीवन का संरक्षण किया जा सके। शिविर के आयोजन में एम्स की ओर से डा.ईशा,डा.शताक्क्षी, डा. रागिनी, मोहन भट्ट ,मनोज कंडवाल,दिनेश चंद्र,प्रीति , विजय,रीता आदि ने सहयोग किया।

Post A Comment: