ऋषिकेश,14जून (आज का आदित्य.)। शुक्रवार की देर शाम दून तिराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली के खंबे से निकली चिंगारी ओं के बाद खंभों में लगे बैनर व होर्डिंग धू-धू कर जलने लगे। जिसकी सूचना पर पहुंची दम कल विभाग की गाड़ी ले आग पर काबू पाया ।शुक्रवार की देर शाम 7:30 बजे बिजली के खंभे से निकली चिंगारी के बाद दून तिराहे के आसपास की दुकानों में खरीदारी कर रहे ,ग्राहक को में भगदड़ मच गई। और दुकानदारों ने फटाफट अपने शटर डाउन कर दिए। आग लगने के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए, और उनमें से किसी ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी ।जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
Post A Comment: