ऋषिकेश,29 जून( आज का आदित्य.)। नगर की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर पिछले कई दशकों से ट्रक यूनियन के पास नगर पालिका के बाद नगर निगम द्वारा डाले जा रहे , अवैधानिक रूप से कूड़े के विरोध मे  शनिवार को तहसील में प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल की नेतृत्व  में  दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि हरिद्वार मार्ग पर पिछले डेढ़ दशक से लगातार कूड़ा डाला जा रहा है जिसके कारण स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके विरोध में गोविंद नगर, हीरालाल  मार्ग की संयुक्त संघर्ष समिति ने एक स्वर से नगर निगम द्वारा डाले जा रहे , ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर कूड़े का विरोध किया भी किया था।उप जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि  कि वर्षा शुरू होने से पूर्व यदि नगर निगम द्वारा डाले जा रहे कूड़े को न रोका गया, तो नगर में संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बना है। जिसके डाले जाने पर नगर निगम को तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। जिसे लेकर पूर्व सभासद हरिश आनंद ने बताया कि उनके द्वारा न्यायालय में भी कूड़े डाले जाने के विरोध में वाद दायर किया गया है।इसी के साथ मुख्यमंत्री को भी इसकी शिकायत की गई है, जिसके जवाब में नगर निगम के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को गुमराह किया गया। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए तहसील में आज प्रदर्शन करने वालों में नगर पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, अनीता रैणा ,हरिश तिवारी ,अजीत गोल्डी , मदन कुमार शर्मा, ऋषि शर्मा ,जयपाल जाटव, मधु जोशी ,विवेक तिवारी ,पुरुषोत्तम दास, राजेश पोरवाल ,कुलदीप सिंह, नंद किशोर यादव ,वीरेंद्र शर्मा, महंत विनय सारस्वत, संजय शास्त्री, हरिश आनंद, वेद प्रकाश धीगंडा़, सहित काफी लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: