ऋषिकेश,29जून( आज का आदित्य) पर्यटन स्थल मंसूरी के बाद ऋषिकेश को धूम्रपान मुक्त बनाए जाने हेतु भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बालाजी सेवा संस्थान के बैनर तले नगर निगम के सभागार में आयोजित शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर की महापौर अनीता ममगांई व कोतवाली के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर मनोज नैनवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया । नगरी एक कार्यक्रम प्रबंधक राकेश बिष्ट के संचालन में आयोजित तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रियंका तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा उत्तराखंड के छह जिलों में इस प्रकार का जागरूकता अभियान सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक स्थान, होटल, रेस्तरां आदि में कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधान अनुसार चलाया जा रहा है जिसमें भारत सरकार द्वारा बनाए गए धूम्रपान मुक्त कार्यान्वयन की प्रगति को मापने के लिए उचित कार्यवाही की जानी हैl उन्होंने कहा कि इसी श्रंखला में आज नगर निगम ऋषिकेश के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्योंकि ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगा नगरी के रूप में पहचान मिली है। इसलिए जिलाधिकारी गैलरी द्वारा ऋषिकेश को नशा मुक्त बनाए जाने का संकल्प लिया गया । तंबाकू का सेवन आज युवाओं व प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्राणघातक बन चुका है क्योंकि इसके नियमित सेवन के बाद कैंसर जैसी बीमारियां तेजी के साथ फैल रही है ,इसे तभी रोका जा सकता है जब हम अपने शहर को नशा मुक्त बनाएंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एन के त्यागी ने बताया कि तंबाकू निषेध की जाने के लिए कई देशों ने संयुक्त रूप से कानून बनाए जाने काल निर्णय भी लिया जिसके अंतर्गत कुछ कानून भी बनाए गए जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान किए जाने पर रोक लगाई गई है। धारा 5 के अंतर्गत तंबाकू के विज्ञापनों पर रोक लगाए जाने की बात कही गई है। जिसमें एक लाख तक के जुर्माने का प्रावधान भी है। दोष सिद्ध होने पर सजा व जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। इसी के साथ 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा धूम्रपान किया जाना है या बेचा जाना भी जुर्म की श्रेणी में आता है। उन्होंनेे यह भी बताया कि अधिकांश मौतेंं तंबाकू के सेवन के कारण हो रही है। अर्चना उनियाल ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि धर्मशाला होटल में ठहरने वालेे जातियों द्वारा किए जाने वाले धूम्रपान की भी शिकायत की जा सकती है । और जिन दुकानों में तंबाकू बेचा जा रहा है । उन पर सरकार द्वारा नियमावली टांगी जाए। स्कूलोंं के बाहर भी जागरूकता अभियान चलाए जानेे की बात कही गई। इस अवसर पर डॉ एनके त्यागी ,सुभाष चमोली, रेखा उनियाल , लक्ष्मी शर्मा, रूपा देवी, मनीष वर्मा, संजय तिवारी ,अमरलाल, उत्तराखंड आंदोलनकारी वेद प्रकाश धीगंडा़, सुरेश कुमार, मनोज नैनवाल, राकेश भट्ट, पार्षद राकेश सिंह, विनोद कुमार, सुमित सिंह, सुमेर सिंह ,मोनी पवार, आकाश कुमार, अमित सिंह, प्रियंका तिवारी डिवीजन कोऑर्डिनेटर सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि की मौजूद थे ।


Post A Comment: