इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वास्तव में डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल शिक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कृति की विभिन्न विधाओं ज्योतिष कर्मकांड वेद साहित्य पर्यावरण एवं समाज सेवा के कार्यों से आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुए हैं उनके इस प्रकार के प्रयासों से भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है उन्होंने डॉ घिल्डियाल के दीर्घ एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें या राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया
इस अवसर पर डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने इस सम्मान को साक्षात शंकर भगवान का आशीर्वाद बताते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करने की बात कही उन्होंने कहा कि ज्योतिष एवं वेदों पर लोगों का विश्वास कायम हो इसके लिए वे सतत शोध करके पूरे विश्व में भारत को जगतगुरु बनाने का पूर्ण प्रयास करेंगे इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ज्योतिषाचार्य पंडित लेखराज शर्मा डॉ एच एस रावत पंडित सतीश शर्मा आरजू अवस्थी महंत डॉ प्रकाश शुक्ला सहित विभिन्न देशों एवं प्रदेशों के ज्योतिषाचार्य संस्कृत विद्वान शिक्षाविद एवं समाजसेवी उपस्थित थे
डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल को इस प्रकार प्रदेश से बाहर बड़ा सम्मान मिलने पर उत्तराखंड के संस्कृत विद्वानों शिक्षाविदों राजनीतिक लोगों समाजसेवियों एवं व्यापारियों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्री वेद ज्योतिष विज्ञान क्लास संस्कृत जनकल्याण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा जयपुर गोविंद नगर में आयोजित दो दिवसीय मंथन के समापन के अवसर पर यह सम्मान दिया गया।


Post A Comment: