ऋषिकेश ,10 जून (आज का आदित्य) ।स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऋषिकेश में शराब विरोधी अभियान के चलते चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी से सोमवार की सुबह 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के अनुसार पुलिस द्वारा चंद्रभागा पुल पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, कि इसी दौरान एक लग्जरी गाड़ी फोर्ड ओक्टीव कोरसा नंबर UK09-0909 को रोका तो उसमें अवैध 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिस में पकड़े गए दो लोगों ने अपना नाम उपेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी पानीपत हरियाणा, तथा सावन पुत्र चंदन निवासी रानी बाग गुरु रामदास रानी बाग गुरु रामदास एनक्लेव जालंधर पंजाब बताया । पुलिस के पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 1 लाख44 हजार बताया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


Post A Comment: