ऋषिकेश, 17 जून ( आज का आदित्य)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबका साथ सबका विकास के साथ चलाए गए देश भर में स्वच्छता अभियान के चलते  रेलवे विभाग में बड़े परिवर्तन के की  श्रंखला में सोमवार को उत्तर रेलवे उपभोक्ता परामर्श समिति के सदस्य भारत भूषण जुयाल ने अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन ऋषिकेश का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को स्टेशन पर सुधार किए जाने के निर्देश दिए । सोमवार को उत्तर रेलवे की उपभोक्ता परामर्श समिति के सदस्य भारत भूषण  जुयाल उनके सहयोगी योगेश बुड़ा कोटी, रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन वहां मुख्य स्टेशन अधीक्षक गायब मिले जिनकी गैरमौजूदगी में सहायक स्टेशन मास्टर आशीष ज़ख्मोला ने रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण करवाया ।इस दौरान  समिति के सदस्य रेलवे स्टेशन के बाथरूम व शौचालय गए जो कि सफाई ना होने के कारण बदबू मार रहे थे ।तो वहीं रेलवे स्टेशन पर लगे , पीने के पानी की टंकी सूखी पड़ी थी । अपर क्लास प्रतीक्षालय में ना ऐ .सी था ,और ना ही कूलर की व्यवस्था, जहां  ठहरे यात्री व्याकुल हो रहे थे। यहां तक कि रेलवे  स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कैंटीन  तक नहीं थी ।प्रवर समिति के सदस्य  भारत भूषण जुयाल ने रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर बिना वर्दी में सर्विस नियमों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों के चेक कर रहे, टिकट पर भी आपत्ति दर्ज की ।वही रेलवे स्टेशन के बाहर अरबों रुपए की संपत्ति पर हो रहे, कब्जों का भी संज्ञान लिया भारत भूषण ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन ऋषिकेश का निरीक्षण करने आए हैं। जिसकी रिपोर्ट वह मुरादाबाद के डीआरएम सहित   रेलवे बोर्ड को भेजेंगे । जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा को उपलब्ध करवाया जा सके उपभोक्ता समिति के सदस्य ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर लगभग 3 घंटे तक स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं को लेकर निरीक्षण करते रहे ।

Post A Comment: