ऋषिकेश,17जून (आज का आदित्य) देश मे 90 प्रतिशत बीमारियों का कारण मानसिक तनाव है जिसे योग के द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है। यह बात आनंद प्रकाश योग आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान मे चल रहे सोमवार को योग शिविर मे आनंद प्रकाश योग आश्रम तपोवन मे शिविर के द्वितीय दिवस मे योगीराज करणपाल गिरी महाराज ने योगाभ्यास कराते हुए कहा कि हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है। और इस पंचभौतिक शरीर मे हमारा मस्तिष्क ही शरीर पर नियंत्रण करता है ।इसमें भी हमारा मन और हमारी भावनाये प्रधान है ।हम जैसा सोचते है। उसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है ।जो व्यक्ति मानसिक तनाव से घिरे रहते है। वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम करते है ।क्योंकि 90 परसेंट रोगों का कारण मानसिक तनाव ही है ।क्रोध, भय या मानसिक तनाव की अवस्था मे हमारे शरीर की ऊर्जा बर्बाद होने लगती है ।और जो ऊर्जा शरीर के अंगों को चलाने के काम आनी चाहिए थी ।वह मानसिक तनाव मे बर्बाद हो जाती है। जिससे शरीर मे तरह तरह की बीमारियां जन्म ले लेती है. ,योगीराज ने इस निःशुल्क योग शिविर मे साधको को तनाव मुक्त होने व शरीर से बीमारियों को दूर करने के यौगिक उपचार व किर्याएँ बताई, उन्होंने आज. पवनमुक्तासन, सलभासन, मर्कटासन, शवासन, अनुलोम विलोम प्राणायाम व भोजन करने की सही जानकारी दी। योगिराज ने सभी से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की. इस अवसर पर साध्वी सरिता योगी, धीरेन्द्र, सिद्धार्थ, सार्थक, सचिन, गुड्डू, दीक्षा, पूनम नेगी, जी एस रावत आदि व अन्य गढ़मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Post A Comment: