ऋषिकेश। वार्ड न0 3 (दुर्गा मन्दिर क्षेत्र) की कांग्रेस प्रत्याशी कु0 श्यामा राजभर के चुनावी कार्यालय का उद्धाटन कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत व कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर पर महन्त विनय सारस्वत ने कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्षद का रीना गुप्ता का निर्वाचन रद्द करवाया है क्षेत्र की जनता सब जानती है और वह कांग्रेस प्रत्याशी कु. श्यामा राजभर को जिताकर इसका जबाव देगी। कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव विकास करने में विश्वास रखा है आगे भी विकास करते रहेगें।हमारी पूर्व पार्षद अपने जाति प्रमाण पत्र के कारण नहीं जनता के प्यार व कांग्रेस के प्रति आस्था से जीती थी और कु. श्यामा राजभर को भी वार्ड की जनता अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनायेगी । इस अवसर पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा सदस्य दीनदयाल राजभर ने अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुये इस अवसर पर ए आई सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला,प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला,प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा,प्रदेश सचिव विमला रावत, अरविंद जैन,उमा ओबराय महिलाअध्यक्ष मधु जोशी,अध्यक्ष सेवादल रामकुमार मतेलिया,बाबुराम पुर्व अध्यक्ष सेवादल राजेश शाह, पार्षद राकेश सिंह,
पार्षद देवेन्द्र प्रजापति,पार्षद शकुन्तला शर्मा,पार्षद जगत सिंह नेगी,पार्षद भगवान सिंह पवांर,मधु मिश्रा,पूर्व पार्षद रीना गुप्ता,पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी,पूर्व सभासद अरविंद जैन,त्रिलोकी नाथ तिवारी,जिलामहासचिव नन्दकिशोर जाटव,प्रदीप जैन,अशोक शर्मा,अजय राजभर, पुरन्जय भरद्वाज, राजू गुप्ता,अमितपाल,तनवीर सिंह, अजयदास, इमरान सैफी, मोनू ठाकुर, आशीष राय, सियाराम शर्मा,मनतोष पासवान, पिन्टु प्रजापति, विनय दूबे, राजाबाहू शास्त्री,शैलेंद्र गौंड, अशोक सिंह,लक्ष्मण राजभर, मदन शाह, दीपक सिंह, सुनील, राजेश सुनील शर्मा हरि डे संजय भारद्वाज,सुदर्शन यादव, मार्कंडेय राजभर, राजेश सिंह, पन्चू यादव, शंकर गुप्ता, शाहरुख, सतीश यादव, मिथलेश राजभर, दीपक राजभर, राजवंशी प्रसाद सतीश यादव आदि उपस्थित थे।


Post A Comment: