ऋषिकेश,25जून (आज का आदित्य)। पढ़ाई को लेकर परिजनों द्वारा लगाई गई डांट के बाद एक पॉलिटेक्निक का छात्र रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गया। जिसकी गुमशुदगी ऋषिकेश कोतवाली में परिजनों द्वारा दर्ज करा दी गई है प्राप्त समाचार के अनुसार रेलवे रोड पुरानी स्थित जाटव बस्ती गौरव सक्सेना उम्र 21 वर्ष पुत्र राजू सक्सेना जो कि नरेंद्र नगर पॉलिटेक्निक का छात्र था जिसे परिजनों ने पढ़ाई के लिए सोमवार को डांट लगाई थी जिससे नाराज होकर वह सोमवार की सुबह घर से बिना बताए गायब हो गया जिसकी सभी जगह तलाश किए जाने के बाद असफल रहने पर परिजनों ने उसकी ऋषिकेश कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी है ।

Post A Comment: