परिजनों से अस्पताल में काटा हंगामा
देहरादून। रूड़की के एक निजी अस्पताल में खून की कमी के चलते उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, मामला रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल का है। कहा जा रहा है कि इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।
आपको बता दें कि गर्भवती महिला अस्पताल में उपचार के लिए आई थी लेकिन ब्लड की कमी होने के चलते महिला को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों शवों को परिजनों को सौप दिया गया है। फिलहाल, पीड़ित परिवार की तरफ कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post A Comment: