ऋषिकेश, 05 जून (आज का आदित्य) पौड़ी के नवनिर्वाचित सांसद तीरथ सिंह रावत व उत्तराखंड के कृर्षि मंत्री सुबोध उनियाल का मुनी की रेती ढाल वाला क्षेत्र में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच जोरदार स्वागत किया। बुधवार को पौडी के नवनिर्वाचित सांसद तीरथ सिंह रावत ढाल वाला स्थित चंद्रा पैलेस पहुंचे। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार भव्य स्वागत किया इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह चुनाव बड़ा ही ऐतिहासिक रहा जिसमें नव युवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। जिसमें देश की सवा सौ करोड़ जनता ने विकास के साथ मोदी का चुनाव किया है ।क्योंकि मोदी सरकार ने देश के सैनिकों का सम्मान ही नहीं किया बल्कि गरीब मजदूर किसान का भी सम्मान किया है। इसलिए देश की जनता ने मोदी पर विश्वास कर भारी बहुमत से विजय दिलाई है उनका कहना था कि अब भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में मिले भारी बहुमत के बाद देश में विकास की बयार बहेगी ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के कारण अब डबल इंजन की सरकार तीव्र गति से विकास कार्य करेगी ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है। उस पर भाजपा पूरी तरह खरा उतरेगी। उनका कहना था कि उत्तराखंड वासियों के लिए यह हर्ष का विषय है कि उन्हीं के क्षेत्र से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है ।उन्होंने कहा कि अब पौड़ी जनपद में भी पूरे क्षेत्र में विकास कार्य को गति मिलेगी, उनका कहना था कि यमकेश्वर क्षेत्र की समस्याओं का भी तीब्र गति से समाधान किया जाएगा। क्योंकि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी में नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने लड़ा है। जिसके कारण राज्य की जनता को सरकार से काफी अपेक्षाएं भी है ।इस अवसर पर ग्रामीण मुनि की रेती के अध्यक्ष राकेश भट्ट की अध्यक्षता व महामंत्री प्रकाश बिलवाल के संचालन में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ,दिनेश कोठारी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, शशि कंडारी प्रकाश दीवान और जवान गोपाल चौहान रमेश पुंडीर निर्मला उनियाल राजकुमारी ज़ख्मोला कमलेश सलवार दिगंबर प्रसाद बेरवाल राजेंद्र राणा विशाल राणा बांकेलाल राजेश कसूरी हेमू भट्ट विजयलक्ष्मी भंडारी स्रोतों क्रेजी विनोद कुकरेती ,नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, सचिन रस्तोगी ,धूमन सिंह थलवाल, पुष्पा ध्यानी, विना जोशी ,सुनीता देवी, मीना गौड, सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Home
Unlabelled
पौड़ी के नवनिर्वाचित सांसद तीरथ सिंह रावत व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का मुनि की रेती में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


Post A Comment: